फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए गंगाजल उपलब्ध कराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए गंगाजल उपलब्ध कराएगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के जो लोग हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल नहीं ला सके। उन्हें नगर निगम गंगाजल उपलब्ध कराएगा। नगर निगम ने 15 टैंकर दूधेश्वरनाथ मंदिर में तैनात किए हैं। यह टैंकर प्रताप विहार स्थित प्लांट से ले जाकर श्रद्धालुओं को गंगाजल मुहैया कराएंगे। ऐसे में शहर के सभी लोग शिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता (जलकल) आनंद त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को भी दूधेश्वरनाथ मंदिर में आठ टैंकर गंगाजल आपूर्ति के लिए लगाए गए थे। मंगलवार को शिवरात्रि के दिन इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात से ही गंगाजल के आठ टैंकर दूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर और आसपास खड़े कर दिए गए थे। सात टैंकरों को बैकअप के तौर पर रखा जाएगा। जैसे ही टैंकर खाली होंगे, उनकी जगह दूसरा टैंकर भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के दौरान दो अवर अभियंता, 6 कर्मचारी और दो सुपरवाइजर की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें