फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने शुरू की गंगाजल की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने शुरू की गंगाजल की बिक्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने गंगाजल की व्यवस्था की है। गंगाजल से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु डाक विभाग से गंगोत्री से आया गंगाजल खरीद सकते हैं। सोमवार से नवयुग मार्केट स्थित प्रधान डाकघर में गंगाजल की बिक्री शुरू की गई। सीनियर पोस्टमास्टर गुलशन नागपाल ने बताया कि ढाई सौ ग्राम की बोतल 30 रुपये में श्रद्धालुओं को मिल रही है। जो भक्त हरिद्घार से गंगाजल नहीं ला सके हैं उनके लिए यह व्यवस्था की गई है। लोग मंगलवार की शाम तक प्रधान डाकघर से गंगाजल खरीद सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर फर्स्ट डे कवर भी विभाग लांच कर रहा है। गंगा को समर्पित इस लिफाफे को उपभोक्ता दस रुपये में खरीद सकते हैं। पांच रुपये के डाक टिकट के साथ इसकी कीमत 15 रुपये होगी। विभाग के उच्च अधिकारी लांचिंग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें