फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां हुईं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाभिषेक की तैयारियां पूरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जलाभिषेक के लिए सभी शिव मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। मंदिरों में भक्त सुविधापूर्वक जलाभिषेक कर सकें इसके लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैलिंटियर्स तैयार किए जा रहे हैं। जलाभिषेक के लिए दूधेश्वरनाथ मंदिर, स्वयंभू शिव मंदिर, नेहरूनगर शिव मंदिर, डासना देवी एंव महादेव मंदिर, मोहननगर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में तैयारियां की जा रही हैं।
दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार दूधेश्वरनाथ मंदिर में होने वाले जलाभिषेक का भक्तजन लाइव दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर से लेकर जस्सीपुरा मोड़ तक सात एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिससे मंदिर के बाहर खड़े भक्त मंदिर के अंदर का लाइव नजारा देख सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर से चढ़ेगा चतुर्दशी का जल
श्रावण मास की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि मंगलवार दोपहर से लग रही है। इस बार त्रयोदशी और चतुर्दशी का जल एक ही दिन मंगलवार को चढ़ाया जाएगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि हाजरी का जल और प्रदोष का जल 29 जुलाई को चढ़ेगा और 30 जुलाई को सुबह से लेकर दोपहर तक त्रयोदशी का जल चढ़ेगा और उसके बाद चतुर्दशी का जल चढ़ेगा। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि का व्रत भी मंगलवार को किया जाएगा।
इनसेट:
- हाजरी का जल प्रदोष का जल 29 जुलाई से सुबह 6.30 बजे से
- त्रयोदशी का जल सुबह 5.46 बजे से दोपहर 2.49 बजे तक
- चतुर्दशी का जल मंगलवार को दोपहर 2.50 से लेकर बुधवार को सुबह 11.57 बजे तक चढ़ेगा
24 घंटे रहेगी गंगाजल की व्यवस्था
दूधेश्वरनाथ में कांवड़ियों के लिए नगर-निगम ने पूरे महीने 24 घंटे गंगाजल की व्यवस्था की है। कांवड़ खंडित न हो इसलिए लोहे के स्टैंड लगवाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट:
दूधेश्वरनाथ मंदिर में हवन का हुआ आयोजन
कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हो इसको लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। दूधेश्वर सेना के सदस्यों ने रविवार को मंदिर परिसर में यज्ञ किया जिसमें सैकड़ों सदस्यों ने आहुति डाली। इस मौके पर दूधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर, मनजीत भाटिया, हिंडन पार के अध्यक्ष डीपी नागर, राजेश तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें