फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावंड़ के चलते महिला अस्पताल का मुख्य गेट हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ की वजह से महिला अस्पताल का मुख्य गेट हुआ बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए महिला अस्पताल का मुख्य गेट रविवार से बंद कर दिया गया है। यह गेट 31 जुलाई तक बंद रहेगा। गेट बंद होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। महिला अस्पताल का मुख्य गेट दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ खुलता है। कांवड़ के चलते टेंट लगने और गौशाला फाटक बंद होने की वजह से अस्पताल का गेट भी बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से मरीजों को एक किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल परिसर में आना पड़ेगा। रविवार को भी जिन मरीजों को गेट बंद होने की जानकारी नहीं थी। वह पहले पैदल जस्सीपुरा मोड़ की तरफ वाले मुख्य गेट पर आ रहे थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण वापस एमएमजी के मुख्य गेट से होकर महिला अस्पताल के पिछले गेट से अस्पताल में आना पड़ रहा था। इसके अलावा कैला भट्टा और विजयनगर आदि क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करेगा। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण यह गेट बंद रखा गया है। 31 जुलाई तक यह बंद रहेगा। अगर दोपहर तक भीड़ कम हो गई तो दोपहर में ही गेट को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें