फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने सवा करोड़ की चोरी, पिस्टल भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने सवा करोड़ की चोरी, पिस्टल भी ले गए
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस चौकी के सामने पाइप कारोबारी के घर को निशाना बनाकर बदमाश करीब सवा करोड़ रुपये की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। बदमाश श्रीलंका गए कारोबारी के भाई की पिस्टल भी ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
कविनगर पुलिस चौकी के सामने केएल-106 में रहने वाले राजभगवान बंसल की साहिबाबाद बॉर्डर पर पाइप फैक्ट्री है। उनके भाई आरएन बंसल भी पाइप कारोबारी हैं, जबकि बेटा अंकुश बंसल बिल्डर है। शुक्रवार को राजभगवान बंसल की पोती विस्कूका जन्मदिन था। रात करीब साढ़े 8 बजे वह परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

दीवार कूदकर डुप्लीकेट चाबी से खोला गेट
राजभगवान बंसल का कहना है कि चोर रात 11.03 बजे दीवार कूदकर घर में घुसते हुए पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से मेन गेट खोला और पूरा मकान खंगाल लिया। कारोबारी के बिल्डर पुत्र अंकुश के मुताबिक उनका एक से सवा करोड़ केबीच नुकसान हुआ है। श्रीलंका गए कारोबारी का भाई अपनी पिस्टल सहित लाखों का सामान इसी घर में छोड़ गया था।
पड़ोसी की ग्रिल से साड़ियां बांधकर उतरे
रात करीब साढ़े 12 बजे राजभगवान बंसल का परिवार घर पहुंचा तो आहट होने पर चोर छत पर पहुंचे। ममटी का दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोसी की ग्रिल से साड़ियां बांधीं और उनकी मदद से उतरकर सर्विल लाइन से फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन ....
कविनगर पुलिस व क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। कितना कैश व जेवर चोरी हुआ है, इसकी डिटेल अभी नहीं मिली है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
- सुधीर कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें