लाइन शिफ्टिंग के चलते आज बिजली कटौती
- शहर की अलग-अलग कालोनियों में रहेगी कटौती
- एनएएचआई के काम के चलते शिफ्ट होगी लाइन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एनएच-9 पर निमार्ण कार्य के चलते बिजली विभाग अपने तारों की शिफ्टिंग के लगातार काम कर रहा है। ऐसे में बुधवार को लाइन शिफ्टिंग के काम के चलते क्रासिंग रिपब्लिक की तमाम सोसायटी और लाइन पार की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कटौती रहेगी। इसके चलते राठी स्टील बिजली घर से निकलने वाले सभी फीडर बंद रहेंगे।
चीफ इंजीनियर आरके राणा कहना है कि इन दिनों एनएच-9 के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है, जिसके चलते कई बार विद्युत निगम की केबिल कट जाती है। इसके चलते वहां की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को कटौती का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब विद्युत निगम अगले एक सप्ताह तक लगातार बिजली कटौती की समस्या को रोकने के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते बुधवार को 33 केवी राठी स्टील बिजली घर से निकलने वाली सप्लाई सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे तक बंद रहेगी।