फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में फिर धुल गए नगर निगम के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में फिर धुल गए नगर निगम के दावे
विज्ञापन

गाजियाबाद। शनिवार को एक घंटे हुई बारिश से ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर में जलभराव की समस्या जस की तस है। शनिवार दोपहर को भी घंटे भर हुई बारिश से कुछ ऐसा ही हाल विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिला। जलभराव से राह गुजरने वाले लोग रास्ता बदलते दिखे जबकि प्रमुख मार्ग और बाजारों में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान नालों की सफाई का अभियान नगर निगम ने चला रखा है, बावजूद इसके कई क्षेत्रों में स्थिति विकट है। समय पर सफाई न होने से बारिश होने पर नाले उफन रहे हैं और सड़कों पर पानी बह रहा है। इसके अलावा क्षेत्रों में जल निकासी को लेकर किए गए उपाय भी बारिश में ध्वस्त हो गए हैं, लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को बारिश के दौरान सिहानी गांव, नंदग्राम रोड, गऊशाला, विजयनगर, प्रताप विहार, गंज, रमतेराम रोड, डासना गेट, गांधीनगर, जीटी रोड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई और कई जगह जाम भी लगा रहा। इसके अलावा शहर की कई कालोनियों में भी जलभराव के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि जलभराव रोकने लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। बारिश के बाद अगर किसी क्षेत्र में दो घंटे तक जल निकासी नहीं हो पा रही है तो नियमानुसार इसे जलभराव कह सकते हैं। बारिश के कुछ समय बाद जल निकासी हो जाती है। गऊशाला अंडर ब्रिज पर जलभराव की समस्या को देखते हुए पंप लगाकर निकासी कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें