फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सहित नाले में गिरा 10वीं का छात्र, मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सहित नाले में गिरा 10वीं का छात्र, मौत पर हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में बारिश से ओवरफ्लो हुए नाले में 10वीं का छात्र साइकिल समेत समा गया। तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन केबाद शव मिला। घटना से गुस्साए लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के अधिकारियों व पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को शांत किया।
शिवपुरी निवासी अशोक पाल का बेटा दीपांशु (15) छोटे भाई शुभम के साथ सेंट टेरेसा स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। शुभम शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद दोस्त के साथ पहले स्कूल से घर चला गया, जबकि दीपांशु साइकिल लेकर बाद में आया। वह सर्वोदय नगर केनाले पर बने रास्ते से होते हुए घर आ रहा था। कुछ देर पहले हुई बारिश से नाला ओवरफ्लो होने के चलते रास्ते में हुए गड्ढे नहीं दिखाई दिए। दोपहर करीब दो बजे दीपांशु साइकिल समेत नाले में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शी जगमनी व अमित शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन तब तक दीपांशु पानी में समा चुका था। घटना का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी सुधीर कुमार, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट यशवर्धन श्रीवास्तव, सीओ धर्मेंद्र चौहान आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सिस्टम दिखा लाचार, स्थानीय लोग नाले में उतरे
लोगों के मुताबिक घटना के आधे घंटे बाद विजयनगर पुलिस पहुंची, लेकिन नगर निगम की टीम को सवा घंटे लग गए। उफनते नाले के आगे सिस्टम बेबस दिखा। हिम्मत दिखाते हुए कालोनी में रहने वाले कलुवा व भैरो रस्सी की मदद से नाले में उतरे। थोड़ी देर में साइकिल तो बरामद हो गई, लेकिन दीपांशु का पता नहीं चला। एसपी सिटी श्लोक कुमार के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई। तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शाम करीब पांच बजे दीपांशु को नाले से निकाल लिया गया। उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दादा ढूंढने निकले तो पता चली घटना, साइकिल पहचानी
दीपांशु तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन ने इस साल 12वीं कक्षा पास की है। पिता अशोक पाल अशोक नगर की एक फर्म में अकाउंटेट हैं, जबकि मां सोनू दादरी तहसील में कर्मचारी है। दादा आशाराम पाल एलआर कॉलेज साहिबाबाद के रिटायर्ड क्लर्क हैं। दीपांशु के घर न पहुंचने पर शाम पौने चार बजे दादा स्कूल पहुंचे, जहां वह नहीं मिला। रास्ते में पता चला कि एक लड़का नाले में डूब गया है। दादा ने मौके पर पहुंचकर साइकिल पहचान ली, जिसके बाद चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

तीन घंटे रेस्क्यू के बाद किशोर को नाले से बरामद कर लिया गया। एमएसजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उक्त प्रकरण में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। - सुधीर कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें