फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग 102 फीडरों को मोडम से जोड़ने में कर रहा देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग 102 फीडरों को मोडम से जोड़ने में कर रहा देरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के लोगों को बिजली कटौती से राहत देने में बिजली विभाग देरी कर रहा है। विभाग के 102 फीडर अब तक मोडम (सिम लगा एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस) से नहीं जोड़े हैं, जिसके कारण इन फीडरों की ऑनलाइन स्टेट्स विभाग के पास नहीं आ पा रहा है। इनमें शहर के 23 फीडर समेत देहात के फीडर शामिल हैं। उधर अगर जल्द ही यह फीडर मोडम से जुड़ गए तो जिले के लोगों को भरपूर बिजली मिल सकेगी। वहीं, बिजली कर्मचारी कटौती नहीं कर सकेंगे। अगर वह कटौती करते हैं तो उसका ऑनलाइन स्टेट्स आला अधिकारी देख लेंगे, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

शहरी इलाके में विभाग की ओर से 22 से 24 घंटे की सप्लाई की जा रही है। 22 घंटे से कम सप्लाई पर मोडम (सिम लगा एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस) विभाग को अलर्ट कर देता है, जिसके बाद विभागीय अधिकारी संबंधित जेई और अन्य कर्मचारियों से इसके बारे में पूछताछ करते हैं कि किस कारण से कटौती की गई है। जिले के 322 फीडर से 80 प्रतिशत की सप्लाई की जा रही है। इसका मोडम पर ऑनलाइन डाटा भी जारी किया जा रहा है, जिसकी जिले के अधिकारी और मेरठ के एमडी ऑफिस से मॉनिटनिंग हो रही है। वहीं, बाकी के 102 फीडर अब तक मोडम से कनेक्टर नहीं हुए हैं। उधर, मुख्य अभियंता आरके राणा ने बताया कि शहर में 24 घंटे तक सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में 102 फीडरों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जिन्हें जोड़कर जल्द चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें