फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करेगा निगम

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर की बदहाल सड़कों को नगर निगम गड्ढामुक्त कराएगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद नगर निगम के निर्माण विभाग ने शहर की 54 किमी सड़कों को इस अभियान के लिए चिह्नित किया है। कविनगर, शास्त्री नगर, अवंतिका, संजय नगर, गुलधर समेत ग्रामीण वार्डों की सड़कों को भी नगर निगम दुरुस्त कराएगा। निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए 10 जुलाई को टेंडर कॉल किए हैं।
विज्ञापन


निर्माण विभाग ने पांचों जोन में टूटी सड़कों को चिह्नित कराने के लिए सर्वे कराया। करीब 54 किलोमीटर सड़कें ऐसी मिली हैं जिनमें गड्ढें हैं। निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन का कहना है कि सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए सभी जोन का एस्टिमेट तैयार करा लिया गया है। इनके लिए टेंडर कॉल किए गए हैं। 10 जुलाई को टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर खुलने के बाद स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बरसात शुरू होने से पहले इन गड्ढों को गिट्टियों और मिट्टी डालकर भरवा दिया जाएगा, ताकि दुर्घटना न हो। बरसात खत्म होते ही इन पर डेंस की कारपेटिंग करा दी जाएगी।

गड्ढामुक्ति में चिह्नित कुछ प्रमुख सड़कें
  • बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर पैच वर्क।
  • बयाना व नायफल में विभिन्न सड़कों पर पैच वर्क।
  • बम्हेटा में कई सड़कों पर पैच वर्क।
  • संजय नगर व गुलधर औद्योगिक क्षेत्र में मरम्मत।
  • शास्त्रीनगर, अवंतिका प्रथम, गोविंदपुरम, लोहा मंडी, राजनगर में रेलवे रिंग रोड पर मरम्मत।
  • विवेकानंद नगर, राजनगर, कविनगर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत।
  • वैशाली, वसुंधरा की विभिन्न सड़कों पर पैच वर्क।
  • शालीमार गार्डन, लाजपत नगर, श्याम पार्क की सड़कों की मरम्मत कार्य।
  • विजयनगर जोन की विभिन्न सड़कों का मरम्मत कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें