फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मुंगेर से तस्करी फिर बनवाने लगा हथियार, फिर खुद खोल ली फैक्टरी

Sun, 05 Sep 2021 05:58 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

  • पुलिस घर में घुसी तो वह भी चौंक गईं, क्योंकि तहखाने में तहखाना बनाकर हथियार बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-112 पर एक मकान में अवैध धंधे की सूचना मिलने पर गाजियाबाद की मुरादनगर पुलिस ने छापा मारा तो घर में हथियारों की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस घर में घुसी तो वह भी चौंक गईं, क्योंकि तहखाने में तहखाना बनाकर हथियार बनाए जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से फैक्टरी संचालक की पत्नी व भतीजे समेत मुंगेर के तीन कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने-अधबने हथियारों की खेप व औजारों के अलावा असलहा बेचकर कमाए गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी ने फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि मुरादनगर में शहजादपुर की पुलिया के पास जहीरुद्दीन के मकान में अवैध कार्य होने की सूचना मिली थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने टीम भेजकर छापा डलवाया तो वहां एक तहखाना मिला। उस तहखाने में कुछ नहीं मिला। रात के अंधेरे में तहखाने के अंदर एक रास्ता दिखाई दिया। उसके जरिये पुलिस आगे बढ़ी तो वहां एक और तहखाना मिला, जहां अवैध हथियार बनते मिले।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद जहीरुद्दीन की पत्नी असगरी व भतीजा सलमान निवासी सराय वहलीम थाना कोतवाली मेरठ के अलावा मुंगेर बिहार निवासी मोहम्मद मुस्तफा उफआ मुसरा, मोहम्मद सालम, मोहम्मद कैफी आलम उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि फैक्टरी संचालक जहीरुद्दीन व उसका दामाद फैय्याज निवासी खेकड़ा फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि जहीरुद्दीन और उसके दामाद मिलकर हथियारों की फैक्टरी चला रहे थे।

पहले मुंगेर से तस्करी फिर बनवाने लगा हथियार
जहीरुद्दीन हथियारों का सौदागर है। शुरूआत में वह मुंगेर बिहार से हथियारों की तस्करी करता था, लेकिन मोटा मुनाफा कमाने के लिए उसने खुद की फैक्टरी लगा ली। पूर्व में मेरठ पुलिस भी जहीरुद्दीन की हथियारों की फैक्टरी पकड़ चुकी है। फरार होने नौचंदी पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें