रीजनिंग में गणित के सवालों और ग्राफ में उलझे अभ्यर्थी
गाजियाबाद। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 में दूसरे अभिरुचि परीक्षण में रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया। अभिरुचि परीक्षण के पेपर में रीजनिंग (तर्कशास्त्र) के पेपर में आए उलझाऊ सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। रीजनिंग में 70 फीसदी गणित और 30 फीसदी साइंस के सवाल पूछे गए। वहीं, रीजनिंग में दिए गए ग्राफ ने भी अभ्यर्थियों को असमंजस में डाला। इसके अलावा पहले पेपर में सामान्य ज्ञान के कई सवालों को करने में अभ्यर्थियों को परेशानी पेश आई।
बहुविकल्पिय सामान्य ज्ञान के पेपर में बस से लाहौर जाने वाले प्रधानमंत्री का नाम, कोविड के एप का नाम, कोविड का भारत में मिला पहला केस, चार में से सबसे पुराना ऐतिहासिक स्थल जैसे सवाल आए। वहीं, सामान्य ज्ञान में खेल से जुड़े सवालों में 2019 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता, कूच बिहार ट्रॉफी का खेल, 2021 में विंबलडन खेल विजेता सहित आदि सवाल पूछे गए। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी अभ्यर्थियों को रीजनिंग के सवालों को ही करने में आई।
----
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का नहीं हो सका पालन :
संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पहले प्रवेश का नियम लागू किया गया। मगर परीक्षा केंद्रों पर कोविड संबंधी नियम टूटते हुए नजर आए। परीक्षा से पहले और फिर पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ केंद्र के बाहर जुटी नजर आई। सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे की पाली में हुई परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों की भीड़ दिखाई दी।
----
32 केंद्रों पर 11592 ने दी परीक्षा :
32 केंद्रों पर शुक्रवार को हुई यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2021 में 14001 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। मगर सुबह की पहली पाली में 11592 और दूसरी पाली में 11594 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। निगरानी के लिए नियुक्त किए गए 16 सेक्टर और 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियमित तौर पर निरीक्षण करते दिखाई दिए। केंद्र पर अभ्यर्थियों को मुहैया कराई गई कोविड किट में एक फेस शील्ड, एक मास्क, सैनिटाइजर और स्याही वाले पाउच (डिस्पोजल स्ट्रिप) दिएा गए।
----
जीटी रोड पर रही जाम की स्थिति :
जिला प्रशासन और परीक्षा के नोडल सेंटर एसडी डिग्री कॉलेज की ओर से जाम नहीं लगने के लिए काफी इंतजाम किए गए थे। मगर जीटी रोड पर पड़ने वाले एसडी डिग्री और इंटर कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की जुटी भीड़ के कारण दोनों पालियों में आधे घंटे से अधिक जाम की स्थिति नजर आई। पुलिस कर्मी भी अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। शिवरात्रि का अवकाश होने और आम दिनों की अपेक्षा वाहनों की संख्या कम होने से जाम देर तक नहीं रहा।
-----
कोट..
उलझाऊ थे सवाल :
1. बीएड एंट्रेंस का ओवरऑल पेपर आसान था। मगर रीजनिंग के अधिकांश सवाल उलझाऊ थे। रीजनिंग को छोड़कर कोई परेशान नहीं र्हुई । - नेहा चौधरी
--
पहला पेपर था आसान :
2. सामान्य ज्ञान व भाषा का पहला पेपर बहुत आसान था। सामान्य ज्ञान में कई सवाल बहुत रोचक थे। पेपर में अच्छे अंक लाने को लेकर आश्वस्त हूं। -- रचना
--
सामान्य था पेपर
3. दोनों पेपर सामान्य थे। पहले पेपर में कोई परेशान पेश नहीं आई। दूसरे पेपर में रीजनिंग में दिए गए ग्राफ कठिन थे। पेपर अच्छा गया है। - सुधीर