फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१०वीं में सभ्य और १२वीं में अपूर्वा ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं में सभ्य और 12वीं में अपूर्वा ने किया जिला टॉप
विज्ञापन

गाजियाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) के रिजल्ट में सेंट पॉल स्कूल के छात्र सभ्य गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। 12वीं (आईएससी) में सेंट जोजफ स्कूल की छात्रा अपूर्वा झा ने 99.75 फीसदी अंक लाकर जिला टॉप किया है।
10वीं में सेंट पॉल के आदित्य बंसल, नेहल जैन, लक्ष्यादित्य सिंह ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 99 प्रतिशत अंक पाकर इसी विद्यालय के अविरल जैन और प्रियांश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 12वीं में 99.5 प्रतिशत अंक पाकर सेंट जोसफ की गौरिशा ने दूसरा और 99 प्रतिशत अंक के साथ सेंट पॉल की अपराजिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। पुरानी मार्किंग के आधार पर छात्र-छात्राओं को रिजल्ट तैयार किया गया। जिले में आईसीएसई और आईएससी के 12 स्कूल हैं। इसमें 10वीं में 1520 और 12वीं में 1475 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी स्कूलों का रिजल्ट इस बार शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट आने के बाद कुछ स्कूल में जश्न मनाने के लिए विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना के कारण रद्द हुई थी परीक्षा
बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी गई थी। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया गया। इस बार केवल अंक गणना में त्रुटियां होने और उसमें सुधार के लिए विवाद समाधान प्रणाली स्थापित की जाएगी।
नंबरों की गिनती में गलती पर स्कूल से करें शिकायत
छात्र-छात्राओं को अगर नंबर की गिनती में गलती है तो वह सुधार के लिए स्कूल से लिखित में अनुरोध कर सकते हैं। स्कूल इस अनुरोध को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समीक्षा के लिए बोर्ड को भेजेंगे। स्कूलों से कहा गया है कि वह किसी भी अनुरोध को बोर्ड के पास भेजने से पहले भली भांति अपने स्तर पर उसकी जांच कर लें। सीआईएससीई के पास इस तरह के अनुरोध एक अगस्त तक भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा होती तो आते अच्छे अंक
बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं में कुछ के चेहरे उदास दिखे। उन्होंने कहा कि कक्षा आठ या नौ में अच्छे से तैयारी नहीं की थी। बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारी अच्छी थी। परीक्षा होती तो और अच्छे नंबर आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें