फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक पर चलाई गोली, कुत्ते ने नोचा किरायदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक पर चलाई गोली, कुत्ते ने नोचा किराएदार
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के सम्राट चौक पर किराएदार ने घर में घुसकर मकान मालिक पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी। वहीं, घटना के बाद मकान मालिक के कुत्ते ने आरोपी किराएदार को बुरी तरह नोंच डाला। पुलिस ने किराएदार को हिरासत में ले लिया। कुत्ते के हमले में लहूलुहान होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच 4 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सम्राट चौक पर रहने वाले नीरज शर्मा का बिच्छल गेट पर मकान है। वहां मोनू गोस्वामी लंबे समय से किराए पर रहता है। शनिवार रात मोनू उनके घर में आ घुसा और उन पर अवैध पिस्टल से गोली चला दी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। इसी दौरान नीरज शर्मा के पालतू कुत्ते ने मोनू गोस्वामी पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। नीरज शर्मा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोनू को पिस्टल समेत हिरासत में ले लिया। वहीं, मोनू का कहना है कि रुपयों के लेनदेन के संबंध में बात करने के लिए वह नीरज के घर गया था। वहां, कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे बचने के लिए उसने गोली चलाई। एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि नीरज की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मोनू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुत्ते के हमले में घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ के मुताबिक मोनू गोस्वामी करीब दस साल पहले बहुचर्चित बिच्छलदास हत्याकांड में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें