फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अपराधियों की 25 करोड़ से ऊपर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अपराधियों की 25 करोड़ से ऊपर की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। गिरोह बनाकर अपराध करने और सामाजिक माहौल को बिगाड़ने में लिप्त 17 अपराधियों के खिलाफ बीते एक साल में संपत्ति कुर्क करने का आदेश हुआ है। इसमें अधिकांश भूमाफिया हैं, जिन्होंने गिरोह बनाकर सरकारी और निजी संपत्तियों पर कब्जा किया और फिर कुछ ही वर्षों में बेशुमार दौलत हासिल की। पहला नंबर कौशांबी निवासी मोनिल यादव और उसके पिता सुभाष यादव का आता है, जिनसे करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क का आदेश हुआ, जिसमें से करीब दो करोड़ रुपये से ऊपर की संपत्ति बीते वर्ष कौशांबी पुलिस की तरफ से जब्त कर ली गई। बाकी पर कार्रवाई होनी बाकी है।
गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत बीते एक वर्ष में अपर जिलाधिकारी (नगर) की कोर्ट में 28 मामले आए हैं। इनमें से 17 मामलों में न्यायालय करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर चुकी है जबकि 11 मामले हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकती है। कोर्ट ने जिन मामले में फैसला दिया है, उनमें पुलिस ने अधिनियम की धारा 14-ए के तहत अपराधियों का रिकॉर्ड रखकर संपत्ति कुर्क करने की मांग रखी। पुलिस ने हवाला दिया कि इन लोगों ने गैंग बनाकर संपत्ति अर्जी की। सरकार और निजी संपत्ति को कब्जाने के लिए षड्यंत्र रचा और एक-एक करके संपत्तियां कब्जाकर उन्हें बेचने में लिप्त है। इनके खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमों का भी ब्यौरा पुलिस की तरफ से प्रस्तुत किया गया। मोनिल व सुभाष यादव के मामले ही पुलिस ने गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में दर्ज एफआईआर का हवाला दिया। मोदीनगर के कृष्ण पाल यादव और मोदीनगर के रवि कुमार के मामले में पुलिस ने पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया की। कृष्णपाल यादव से करीब 1.5 करोड़ और रवि से सवा करोड़ की संपत्ति भी कुर्क की गई।
विज्ञापन

--------------
विजय नगर में भूमाफिया सबसे अधिक
न्यायालय की तरफ से जिन लोगों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश पारित किए गए हैं, उनमें विजय नगर के सबसे अधिक मामले हैं। विजय नगर में पांच लोगों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया जा चुका है, जबकि 11 भूमाफियाओं के मामले अभी उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिसके वजह से एडीएम कोर्ट सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

-------------
इन अपराधियों की संपत्ति कुर्क के हुए
नाम थाना
नदीम लोनी
शेखर चौधरी मसूरी
ब्रजेश उर्फ हनुमान मसूरी
गौरव राणा विजय नगर
शाहबुल उर्फ पिंटू लोनी बॉर्डर
नवीन विजय नगर
आरिफ विजय नगर
बिलाल इंदिरापुरम
जाकिर पठान ट्रॉनिका सिटी
सुनील कविनगर
हरेंद्र लोनी
विकास मसूरी
सुभाष यादव कौशांबी
मोनिल यादव कौशांबी
नरेश मोदीनगर
जितेंद्र उर्फ नीटू विजय नगर
यूनुस विजय नगर
---------------------
वर्जन
पुलिस ने धारा 14 ए के तहत कोर्ट में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ संपत्ति कुर्क करने का वाद दाखिल किया। पुलिस ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड से लेकर उनकी तरफ से कमाई की संपत्ति का भी ब्योरा प्रस्तुत किया। संपूर्ण साक्ष्यों को देखने के बाद अभी तक 17 लोगों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया गया। - शैलेंद्र सिंह, एडीएम - सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें