फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.30 घंटे की बारिश में सड़कें बनी तलैया

विज्ञापन
विज्ञापन
3.30 घंटे की बारिश में सड़कें बनी तलैया
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुधवार को सिर्फ 3.30 घंटे की बारिश ने शहर की सड़कों को तलैया में बदल दिया। जलभराव से लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश दोपहर में हुई, लेकिन सड़कों से पानी देर रात निकल सका। रमतेराम रोड पर दुकानों में पानी घुस गया। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा हो जाने से वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया। दूसरी ओर, बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
मंगलवार को हुई मानसून की पहली बारिश गाजियाबाद में हल्की रही थी, लेकिन बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 11:30 बजे आसमान बादलों से ढक गया और दिन में ही शाम जैसा नजारा बन गया। दोपहर करीब 12 बजे बदरा झमाझम बरसे। रुक-रुककर करीब 3:30 घंटे बारिश हुई। रमतेराम रोड पर पशु अस्पताल के सामने दुकानों में पानी घुस गया। हालांकि नवयुग मार्केट, गंज समेत कई क्षेत्रों में इस बार नाले की सफाई अच्छी तरह हो जाने की वजह से जलभराव से लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में हुआ जलभराव
रमतेराम रोड, रेलवे रोड, नेहरू नगर सेकेंड व थर्ड, शास्त्रीनगर, संजय नगर, गोविंदपुरम, गांधी नगर, अशोक नगर, प्रताप विहार, विजयनगर, पटेल नगर आदि।
तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिरा
29 जून से 8 जुलाई तक भीषण गर्मी रही। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। वहीं मंगलवार को ही तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। यानी आने वाले दिनों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें