फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की बोर्ड बैठक आज, 75 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड की बैठक आज, 75 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंगलवार को 75 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी और नवयुग मार्केट के आंबेडकर पार्क में पार्किंग बनाए जाने के मुद्दों पर बैठक में हंगामा हो सकता है। दो चरणों में होने वाली बोर्ड बैठक के पहले चरण में बजट पर चर्चा होगी।
करीब पांच माह बाद हो रही नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रमुख मुद्दा हाउस टैक्स में बढ़ोतरी का होगा। निगम अधिकारियों ने बिना बोर्ड की सहमति लिए 15 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ा दिया है। पूरा विपक्ष और भाजपा के कई पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। करीब 25 दिन पूर्व भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल, कांग्रेस पार्षद जाकिर सैफी सहित 26 पार्षदों ने नगर निगम अधिनियम की धारा-88 के तहत बैठक बुलाए जाने के लिए मेयर को पत्र दिया था। इस नियम के तहत बैठक बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

946 करोड़ का बजट पेश करेंगे निगम अधिकारी
बोर्ड बैठक के पहले चरण में नगर निगम का बजट पेश किया जाएगा। अकाउंट विभाग के अधिकारी 946.59 करोड़ का बजट पेश करेंगे। बजट में सबसे ज्यादा 197 करोड़ की रकम निर्माण विभाग को दी गई है। बजट पास होने के बाद बैठक के दूसरे चरण में विकास प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

------
कांग्रेस पार्षद दल के नेता ने निर्देश किए जारी
बोर्ड बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों को किन मुद्दों का विरोध करना है और किनका समर्थन करना है, इसके लिए पार्षद दल के नेता सत्यप्रकाश सत्तों ने निर्देश जारी किए हैं। हाउस टैक्स में 15 फीसदी बढ़ोतरी, आंबेडकर पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने और कन्या वैदिक इंटर कॉलेज के सामने नियमों को ताक पर रखकर वेंडिंग जोन बनाए जाने के मुद्दों पर कांग्रेस विरोध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें