फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना में अवैध प्लॉटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
डासना में अवैध प्लॉटिंग पर चला जीडीए का बुल्डोजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना क्षेत्र में एनएच-9 के पास स्थित जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर शनिवार को जीडीए ने बड़ी कार्रवाई की। रोहन एंक्लेव और सद्भावना कॉलोनी के बीच 9 खसरा नंबरों की 50 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्लॉटिंग के बाद की गई चाहरदीवारी को जीडीए ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद डासना-मसूरी क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। एनएच-9 के आसपास खेतों की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग की जा रही है। जीडीए के प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि डासना क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाए जाने की सूचना मिली थी। इसकी जांच कराई गई। जांच के बाद शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डासना क्षेत्र के खसरा संख्या- 2032 से 2040 तक की करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्लॉटिंग का काम किया जा रहा था। इसमें से अधिकांश क्षेत्र पर प्लॉट्स की नींव और चाहरदीवारी बना ली गई थीं। शनिवार को चलाए गए अभियान में इन सभी को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को फिर से क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन पार क्षेत्र में अवैध निर्माण की सबसे ज्यादा शिकायतें
गाजियाबाद। शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है। जनवरी से जून तक जीडीए में 3300 से ज्यादा शिकायतें पहुंची हैं। इनमें 2064 शिकायतें अवैध निर्माण की है। इन शिकायतों में 1161 शिकायतें हिंडन पार क्षेत्र के जोन 6, 7 और 8 से पहुंची हैं। इनमें लोनी क्षेत्र भी शामिल हैं। यानी अवैध निर्माण की कुल शिकायतों में 50 फीसदी से ज्यादा हिंडन पार और लोनी क्षेत्र की है। बाकी 903 शिकायतें गाजियाबाद के अन्य क्षेत्रों से मिली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें