फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिवटर को पुलिस के दो नोटिस, एमडी को पेश होने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर को पुलिस के दो नोटिस, एमडी को पेश होने के निर्देश
विज्ञापन

- साइबर सेल ने ट्विटर के यूएस हेडक्वार्टर से भड़काऊ वीडियो ट्वीट करने वालों की डिटेल समेत 12 बिंदुओं पर मांगी जानकारी
- लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को बयान देने के लिए एक सप्ताह में थाने आने का निर्देश दिया
- वीडियो वायरल करने वाले उम्मेद पहलवान पर दर्ज केस में पुलिस ने फेसबुक पर भी लगाया फैक्ट चेक न करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोनी में बुजुर्ग तांत्रिक अब्दुल समद की दाढ़ी काटने की घटना में भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर को दो नोटिस भेजे हैं। साइबर सेल ने ट्विटर के यूएस हेडक्वार्टर से 15 दिन दिन के अंदर भड़काऊ ट्वीट करने वालों की डिटेल देने के साथ-साथ 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। साथ ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने ट्विटर इंडिया को नोटिस भेजकर पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर थाने आकर अपने बयान दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
ट्विटर पर भड़काऊ वीडियो 14 और 15 जून को ट्रेंड हुई थी। इस मामले को कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। पुलिस ने साफ कर दिया कि दाढ़ी काटे जाने की घटना तो हुई है लेकिन यह सांप्रदायिक नहीं है। घटना पांच जून की थी। इसके बारे में वीडियो साजिश के तहत नौ दिन बाद ट्वीट किया गया। बगैर सत्यता की जांच किए वीडियो शेयर किया गया। इसी पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने जुबैर अहमद, राना अय्यूब, सलमान निजामी, मशकूर उस्मानी, डॉ. समा मोहम्मद, सबा नकवी, ट्विटर आईएनसी व ट्विटर कम्यूनिकेशन इंडिया प्राइवेट के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने का केस दर्ज किया था। आरोप है कि ट्विटर ने भड़काऊ वीडियो रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिस को नामजद आरोपियों पर कार्रवाई करनी है, लेकिन उसके पास आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपियों की डिटेल लेने के लिए ही ट्विटर को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

री-ट्वीट करने वालों को भी आरोपी बनाएगी पुलिस
पहला नोटिस साइबर सेल द्वारा ट्विटर के यूएस मुख्यालय को भेजा गया है। इसमें 12 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। केस में नामजद किए गए आरोपियों की डिटेल के साथ-साथ उनके आपत्तिजनक ट्वीट को री-ट्वीट करने वालों की सूची भी मांगी है। इसके अलावा यह डाटा भी मांगा गया है कि ट्विटर पर आपत्तिजनक वीडियो कितनी बार शेयर की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपत्तिजनक वीडियो वाले ट्वीट को री-ट्वीट करने वाले लोगों को भी केस में आरोपी बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने ट्विटर को 15 दिन का वक्त दिया है।
एमडी मनीष माहेश्वरी को थाने तलब किया
दूसरा नोटिस लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को भेजा है। इसमें उन्हें निर्देश दिया है कि वह नोटिस प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर थाने आकर अपना बयान दर्ज कराएं। यह नोटिस केस के विवेचक व लोनी बॉर्डर थाने के एसएचओ द्वारा ट्विटर इंडिया के मुंबई स्थित ऑफिस को भेजा गया है।
जांच के दायरे में फेसबुक भी
वीडियो वायरल होने के मामले में लक्ष्मी गार्डन, लोनी निवासी उम्मेद पहलवान इदरीसी के खिलाफ ने जो केस दर्ज किया है, पुलिस ने उसमें फेसबुक का भी नाम है। फेसबुक पर सत्यता की जांच न करने का आरोप है। हालांकि फेसबुक को सीधे आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन जांच के दायरे में लाया जा सकता है। फेसबुक का अमेरिका में मुख्यालय है।
विज्ञापन

कोट....
अमेरिका स्थित ट्विटर मुख्यालय को नोटिस भेजा गया है। आपत्तिजनक वीडियो ट्वीट करने वालों के बारे में डिटेल मांगी गई है। साथ ही लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर बयान दर्ज कराने के लिए थाने आने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें