फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पीट-पीटकर हत्या में पड़ोसन समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

में पड़ोसन समेत दो गिरफ्तार
मसूरी। गत 20 अप्रैल को डासना के मयूर विहार निवासी रमजानो (55) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मसूरी पुलिस ने पड़ोसी महिला और उसके यहां काम करने वाले युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नाली का पानी रोकने के विवाद में पड़ोसियों ने रमजानो पर लाठी-डंडों से हमला किया था। साथ ही छत से ईंट-पत्थर भी बरसाए, जिसमें रमजानो की मौत हो गई।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी इलियास और उनके बेटे कारपेंटर का काम कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उनका कहना है कि 20 अप्रैल को उन्होंने घर के गेट पर पैडियां (सीढ़ी) बनवाईं थीं। जिसके चलते उन्हें नाली का पानी रोकना पड़ा। आरोप है कि पड़ोसी बाले हसन ने नाली का पानी रुकने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उनकी पत्नी रमजानो ने विरोध किया तो बाले हसन की पत्नी नाजरून तथा बेटे सुल्तान व सुहैल भी मौके पर आकर झगड़ा करने लगे। इस दौरान सुल्तान ने फोन करके अपने यहां काम करने वाले शकील को भी बुला लिया। इलियास का कहना है कि बाले हसन और उसके परिजनों ने उनकी पत्नी रमजानो तथा बेटों शाहरूख व माजिद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही छत से शकील ने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए। सिर पर हुए हमले से रमजानो की मौत हो गई थी। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में बाले हसन, उसके बेटों सुल्तान व सुहैल, पत्नी नाजरून व शकील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद बाले हसन व उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब बाले हसन की पत्नी व शकील को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें