फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने पुजारी को किया ब्लैकमेल, 21 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने पुजारी को किया ब्लैकमेल, 21 हजार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पुजारी साइबर अपराधियों की ठगी का शिकार बन गए। साइबर ठगों ने पुजारी को व्हाट्सएप कॉल करके अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बदनामी के डर से 21 हजार रुपये दे दिए। साइबर ठग इसके बाद भी कॉल करके बदनाम करने की धमकी देते रहे तो पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर व्हाट्सएप पर कॉल आई जिस पर एक महिला अश्लील हरकत करने लगी और कॉल काट दी। कुछ देर बाद उसने एक वीडियो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी देने लगी। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि वीडियो कॉल करके लोगों को बदनाम करने के नाम पर ठगने वाले गैंग को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें