फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने में हर दूसरे बालिग को लगाया जा चुका है टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सात महीने में हर दूसरे बालिग को लगा टीका
विज्ञापन

गाजियाबाद। सात महीने में कोरोना से बचाव के लिए जिले में हर दूसरे बालिग का टीका लग चुका है। अब तक जनपद में 12,50,535 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। तीन महीने में 10.50 लाख से अधिक लोगों का टीका लगाया गया। जिले में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। चार मई से 18 से 44 उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। जिले में 70 फीसदी शहरी और 30 प्रतिशत ग्रामीणों को टीका लग चुका है।
महाभियान चलता तो सितंबर में ही जाता टीकाकरण पूरा
जिले में योजना बनाई गई थी कि केंद्रीय टीकाकरण नीति लागू होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन व एक टीकाकरण किया जाएगा। टीके की उपलब्धता कम होने से नीति लागू नहीं हो पाई। अब सिर्फ पांच से दस हजार लोगों का ही रोज टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि जुलाई महीने से पचास हजार लोगों का एक दिन में टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट में आई थी तेजी, 27 जून से गति हुई धीमी
टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून से क्लस्टर योजना शुरू की गई थी। इसके तहत छह क्लस्टर बनाए गए। 21 जून को 28634 टीके लगाए गए थे। इनमें 27336 पहला और 1298 दूसरा डोज शामिल था। 22 जून को 27325 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 24 जून को 29696 लोगों का टीकाकरण हुआ। 25 जून को 104 स्थानों पर वैक्सीनेशन कर 29763 लोगों का एक दिन में टीकाकरण किया। इसके बाद जिले में वैक्सीन की कमी होने लगी।
नवंबर तक टीकाकरण करने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगर इसी रफ्तार से टीकाकरण चलता रहा तो नवंबर तक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अगर वैक्सीन की डोज बढ़ा दी जाती है तो निश्चित रूप से हम नवंबर से पहले भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
बुधवार व शनिवार को छोड़कर इस समय आठ से दस हजार लोगों का टीकाकरण करने का प्रतिदिन का लक्ष्य है। इसी रफ्तार से टीकाकरण चलता रहा तो हम नवंबर तक जिले में सभी वयस्कों का टीकाकरण कर लिया जाएगा।
डॉ. नीरज अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
छह महीने में 12 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाना जिले के लिए उपलब्धि है। शासन से मांग की जाएगी कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो, जिससे कि टीकाकरण को और बढ़ाया जाए। कोरोना से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
31 केंद्रों पर 10307 ने कराया टीकाकरण
शनिवार को 31 केंद्रों पर 59 टीमों ने 10307 लोगों को टीका लगाया। 52 केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। 18 से 45 वर्ष उम्र के 4965 लोगों ने वैक्सीन लगवाया। 45 से 60 वर्ष तक के 3818 और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1277 ने टीकारकण कराया। सोमवार को टीकाकरण के लिए के लिए विभाग के पास केवल इमरजेंसी वाली डोज बची हैं। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को वैक्सीन मिल सकती है। इसके बाद गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं का टीकाकरण शुरू होगा।
टीकाकरण एक नजर में
अब तक टीकाकरण - 12,50,735
पहला डोज - 10,26,842
दूसरा डोज - 2,23,893
पुरुष - 712376
महिलाएं - 538011
कोविशील्ड -11,10,371
कोवॉक्सिन - 13,7,906
18 से 44 उम्र - 635897
45 से 60 उम्र - 386670
60 व अधिक उम्र - 228168
नगरीय क्षेत्र - 875374
ग्रामीण क्षेत्र - 385161
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें