फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारे न लगाने पर तीन युवकों को पीटा, 10 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारे न लगाने पर तीन युवकों को पीटा, 10 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के दतैड़ी गांव के पास शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने तीन युवकों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे विशेष नारे लगाने को कहा था। वह नहीं माने तो उनकी पिटाई की। एक पीड़ित को गंभीर चोट आई है। वहीं, पुलिस ने नारे की बात से इंकार किया है। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। 10 खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
मसूरी निवासी जीशान का कहना है कि वह शुक्रवार को काम से भोजपुर स्थित त्यौड़ी गांव गया था। दोपहर वह बाइक से वाया दतैड़ी होता हुआ अपने गांव लौट रहा था। दतैड़ी गांव के नजदीक आकाश नर्सरी के पास भीड़ जमा थी। आरोप है कि भीड़ ने उसे रोक लिया और नाम पूछा। आरोप है नाम बताते ही भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता की। विशेष नारे लगाने के लिए कहा। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार दो युवक शहजाद व कामिल निवासी नहाली वहां से गुजरे तो भीड़ ने उन्हें भी रोक लिया। आरोप है कि उन पर भी नारे लगाने का दबाव बनाया गया। नारे न लगाने पर भीड़ ने तीनों पर हमाल बोल दिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर उन्हें घायल कर दिया। हमले में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस पर तहरीर से नारे की बात हटवाने का आरोप
जीशान का कहना है कि वह शिकायत लेकर थाने गया तो पुलिस ने उसकी तहरीर नारे की बात हटवा दी। आरोप है कि पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखवा कर रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, पुलिस ने आरोपों को गलत बताया और नारे लगवाने की घटना से साफ इंकार किया। भोजपुर एसएचओ प्रभात दीक्षित का कहना है कि नारे और तहरीर बदलवाने की बात गलत है। तीनों के साथ मारपीट के मामले में करीब दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपी अंकित और उसका भाई मनीष गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मुकदमें में धाराएं बढ़ाई गई हैं।
गोकशी से जोड़कर देखी जा रही है घटना
दतैड़ी गांव में जहां मारपीट की घटना हुई। वहां शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को बड़ी संख्या में गो अवशेष पड़े मिले थे। यह देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। संपर्क मार्ग पर भीड़ जमा होने के दौरान उक्त दोनों बाइक उधर से गुजरी। युवकों के साथ हुई मारपीट को गोकशी की घटना की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। पुलिस इससे साफ इंकार कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन........
बाइक सवार के साथ मारपीट की घटना हुई है। नारे लगवाने की बात सरासर गलत है। मारपीट और बलवे का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें