फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गाजियाबाद आने की एनएच पर एक लेन खोली, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : दिल्ली से गाजियाबाद आने के लिए लेन खोली
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस की ओर एनएच-9 की सभी 14 लेन बंद कर दी गई थी, जिनमें दिल्ली से गाजियाबाद आने के लिए एक लेन रविवार की देर रात खोल दी गई। एनएच-9 की लेन खुलने से वाहन चालकों को काफी राहत मिली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार सुबह सात बजे ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल दिल्ली जाने के लिए अभी यूपी गेट से रास्ता बंद है। महाराजपुर, भोपुरा, ज्ञानी बॉर्डर और नोएडा होकर वाहन दिल्ली जा रहे हैं।
यूपी गेट पर 27 नवंबर से किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी गेट पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 की सभी 14 लेनों को बैरिकेडिंग और कटीले तार लगाकर बंद कर दिया था। रविवार की देर रात दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली एनएच-9 की एक लेन से बैरियर हटाकर खोल दिया गया। रोजाना दिल्ली से आने के दौरान जाम झेलने वाले वाहन चालकों को इससे काफी राहत मिली है। वहीं यूपी गेट से होकर दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते अभी भी बंद हैं। वाहन चालक महाराजपुर, भोपुरा, ज्ञानी बॉर्डर और नोएडा होकर ही दिल्ली जा रहे हैं। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने रास्ता खोला है। दिल्ली से गाजियाबाद वाहन आ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी पांच घंटे के लिए खोली थी लेन
मार्च के पहले सप्ताह में दिल्ली पुलिस की ओर से पांच घंटे के लिए एक लेन से बैरियर हटाया गया था। इस दौरान दिल्ली से गाजियाबाद वाहन आए थे। पांच घंटे बाद फिर से बैरियर लगाकर लेन बंद कर दी गई थी।
किसानों ने रास्ता खोलने पर जताया हर्ष
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा का कहना है कि किसानों ने कभी भी आम लोगों को परेशान करने के बारे में नहीं सोचा था। आंदोलन के समय से हाइवे की दोनों लेन खुली थी। ढाई महीने तक किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। रास्ता बंद करने की मानसिकता को सभी आमजन काफी अच्छे से समझ चुके थे। उन्होंने किसानों को भी अपना समर्थन दिया। रास्ता खुलने से किसान खुश हैं।
परिचर्चा
- मुझे ऑफिस के काम से रोजाना दिल्ली लक्ष्मी नगर से नोएडा जाना होता है। लेकिन रास्ता बंद होने से काफी परेशानी होती थी। मगर अब रास्ता खुलने से काफी राहत मिली है। सरकार को यह निर्णय पहले लेना चाहिए था। -धर्मेंद्र कुमार, दिल्ली
- भाड़े पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता हूं। रोजाना दिल्ली से खोड़ा, नोएडा, गाजियाबाद आना-जाना होता है। रास्ता बंद करने से ढुलाई और समय काफी खर्च होता था। अब बड़ी राहत मिली है। -हनुमान गिरी, खोड़ा
विज्ञापन

- सरकार को देखना चाहिए कि हाईवे बंद करने से रोजाना कितने लोग परेशान होते हैं। रोज आने-जाने वाले लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ती थी। उम्मीद हे कि जल्दी ही सभी लेनों को खोल दिया जाएगा। -रितेश, जनकपुरी दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें