फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू से खुला राज: गर्भवती दिव्या ने लिखवा रखा था- 'आई लव माई मॉम एंड पोप्स'... दाए कंधे पर लिखा था यह अक्षर

Sat, 24 Dec 2022 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के एक युवक ने लिव इन पार्टनर की धोखे से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी ने यह सब दूसरी महिला से शादी करने के लिए किया।
विज्ञापन
मृतक दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर गर्भवती दिव्या (35) की हत्या की थी। इस मामले में इंदिरापुरम पुलिस की जांच की सुई आरोपी रमन के करीबियों पर भी घूम रही है। पुलिस को घटनास्थल के पास तीन-चार संदिग्ध मोबाइल की लोकेशन मिली है, जो उसके करीबी के बताए जा रहे हैं। मां बिट्टो ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के चाचा गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू व बहन पिंकी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपी रमन ने दो साल की बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में दिव्या को पत्नी बताया है। हालांकि दोनों की शादी के दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले हैं। उधर, शनिवार को शिमला के कुमारसेन थाना पुलिस इंदिरापुरम थाने पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लेगी।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि बिट्टो के आरोपों पर पुलिस ने रमन की मोबाइल की सीडीआर व अन्य करीबियों की भी सर्विलांस लोकेशन खंगाली है। घटनास्थल के पास पुलिस को तीन-चार संदिग्ध मोबाइल की लोकेशन मिली है। हालांकि टीम उन पर काम कर रही है। जांच टीम को शक है कि यह नंबर आरोपी रमन के परिवार या किसी करीबियों के हो सकते हैं। जल्द ही पुलिस उनका खुलासा कर सकती है। 

 

Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस अधिकारी इस हैरत में हैं कि दिव्या की हत्या के बाद आरोपी रमन ने किसी को भी अपने कृत्य के बारे में नहीं बताया था। पुलिस जब भी उसे पूछताछ के लिए बुलाती थी तो वह महज चंद मिनटों में थाने पहुंच जाता था। इतना ही नहीं, दिव्या की गुमशुदगी कराने के शुरुआती दिनों में वह पुलिसकर्मियों के साथ भी पार्टनर की फोटो लेकर जगह-जगह तलाश करता था। इससे पुलिस को उस पर शक नहीं होता था।

 

Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला
टैटू से हुई दिव्या की पहचान
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कुमारसेन थाने में पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि कुल्लू में 26 मई को 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। एक हफ्ते तक पानी में रहने के कारण शव फूल गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। दिव्या के हाथ पर बने टैटू में लिखा था आई लव माई मॉम एंड पोप्स और रोशन प्रिंस जबकि दाये कंधे पर ए लिखा था। दिव्या की मां ने इससे शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि कपड़ों से भी पहचान हुई।

 

Divya Murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
ऐसे हुआ खुलासा, फुटेज ने खोला राज
-बिट्टों ने रमन से कुछ दिन पहले पूछा कि दिव्या के मोबाइल फोन का क्या हुआ, इतने दिन में भी ठीक नहीं हुआ, इस पर रमन ने कोई जवाब नहीं दिया। 

-बिट्टो ने बताया कि उन्हें इस पर शक हो गया। उन्होंने पुलिस से कहा कि उससे पूछताछ की जाए। पुलिस ने भी दिव्या के फोन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ठीक होने दिया है। पूछने पर भी यह नहीं बताया कि कहां दिया है?

-इस पर पुलिस ने फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई। आखिरी लोकेशन कुल्लू की आई। रमन के फोन की लोकेशन चेक की थी 18 मई को यह भी कुल्लू की थी। इस पर शक गहरा गया। 

17 मई की उसके फ्लैट के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो वह दिव्या के साथ कार में बैठता हुआ नजर आया। इसके बाद पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया।

 

जानकारी देते अधिकारी - फोटो : एएनआई
पुलिस ने बरामद की आरोपी की कार
इंदिरापुरम पुलिस ने रमन की कार भी बरामद कर उसे सीज कर दिया जिससे वह 18 मई को पार्टनर दिव्या और दो साल की बेटी के साथ शिमला के कुल्लू गया था। वहीं, इंदिरापुरम पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रमन की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड में अन्य बिंदुओं पर भी जल्द सफलता मिलेगी। उधर, मां बिट्टू का कहना है कि 17 मई को उनकी आखिरी बार दिव्या से बात हुई थी। उसने परिवार के कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : एएनआई
बेटी की हत्या की खबर सुनकर माता-पिता हो गए बेसुध
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने दिव्या की हत्या का खुलासा किया तो उसके बाद मामले की जानकारी मां बिट्टो और पिता उमेश कुमार को इंदिरापुरम थाने बुलाया गया। वहां थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व अन्य अधिकारियों ने घटना की सूचना उमेश को दी। इस बीच दोनों थाना प्रभारी के कमरे में बैठे-बैठे बेसुध हो गए।
विज्ञापन

हत्यारोपी पति रमन और मृतक दिव्या - फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मी ने बिट्टो को संभाला और पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाया। फिलहाल शनिवार को कुमारसेन थाना पुलिस इंदिरापुरम थाने पहुंचेगी और मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने कब्जे में लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें