फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा चलते ही एक्यूआई में 100 अंकों की आई कमी, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिन में दूसरी बार हवा में जहर हुआ थोड़ा कम
विज्ञापन

साहिबाबाद। एक सप्ताह से झेल रहे भारी प्रदूषण से रविवार को शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को हवा की गति के तेज होते ही प्रदूषण में 100 अंकों से ज्यादा की कमी आ गई। गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जो शनिवार को 347 था, रविवार को घटकर 240 दर्ज किया गया। हवा और तेज धूप निकलने से सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर में बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावट आई और मौसम सर्द हुआ। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार से अगले तीन तक बारिश की संभावना जताई है।
दिवाली के बाद से ही गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर मानकों से तीन से चार गुणा अधिक बढ़ा है। सिर्फ 17 व 18 नवंबर को हवा चलने पर प्रदूषण घटा था और एक्यूआई दो से 250 के बीच रहा था। रविवार को ही एक्यूआई 250 के आसपास दर्ज किया गया। हालांकि रविवार को पीएम-2.5 और पीएम-10 मानकों से अधिक रहा। ऐसे में गाजियाबाद का वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन में बना हुआ है। शुक्रवार तक यह रेड जोन में था। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद लोगों को वायु प्रदूषण से और राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शाम चार बजे के आंकड़े के मुताबिक गाजियाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स-240 दर्ज किया गया। वहीं पीएम-2.5 244 और पीएम-10 170 प्रतिघन मीटर रहा। प्रदूषण मापक केंद्र वसुंधरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स-244, इंदिरापुरम-211, संजय नगर और लोनी सर्वाधिक 246 रहा। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो रविवार को दोपहर तक हवा की गति 14 से किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक रही। दोपहर बाद हवा की गति में कमी आई और आसमान में बादल छा गए। जिसके कारण थोड़ी दृश्यता प्रभावित हुई लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही बारिश की संभावना है जिससे वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को वायु प्रदूषण का हाल
तत्व स्तर मानक
पीएम 10 169 100
पीएम 2.5 244 60
एसओ 2 10 80
एनओ 2 90 80
शहर के चार जगहों पर प्रदूषण स्तर
स्टेशन एक्यूआई
संजय नगर 246
वसुंधरा 244
इंदिरापुरम 211
लोनी देहात 246
एनसीआर के अन्य शहर
शहर एक्यूआई
दिल्ली 234
गाजियाबाद 240
फरीदाबाद 215
गुरुग्राम 172
नोएडा 225
पिछले 10 दिन में प्रदूषण
तारीख - एक्यूआई
24 नवंबर- 240
23 नवंबर- 347
22 नवंबर- 400
21नवंबर- 416
20 नवंबर -368
19 नवंबर -330
18 नवंबर - 256
17 नवंबर - 218
16 नवंबर -347
15 नवंबर - 461
कोट
रविवार को हवा की गति में तेजी आने से वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर से ही एनसीआर में वायु प्रदूषण के हालात के मद्देनजजर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है। सोमवार को कोर्ट में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध को लेकर सुनवाई होनी है। कोर्ट के आदेश से ही पता चल सकेगा कि निर्माण शुरू होंगे या प्रतिबंध जारी रहेगा। उत्सव शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डएक महीने में प्रदूषण को लेकर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

72 लाख रुपये का जुर्माना 90 लोगों पर कूड़ा जलाने पर लगाया गया
5.95 करोड़ रुपये जुर्माना पर्यावरण क्षतिपूर्ति उद्योगों पर लगाया
1.58 करोड़ रुपये जुर्माना भवन निर्माण सामग्री खुले में रखने पर
360 लोगों पर प्रदूषण फैलाने पर कार्रवाई की गई
एक्यूआई का मानक
स्तर मानक
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
लोनी में प्लास्टिक की फैक्ट्री सील
लोनी तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। वह रेलवे स्टेशन के पास श्याम इंडर्स्ट्री एरिया पहुंचे। यहां एक प्लास्टिक की फैक्ट्री संचालित मिली। उन्होंने फैक्ट्री को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें