फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी नहीं उड़ी पिथौरागढ़ के लिए फ्लाईट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी नहीं उड़ी पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ की फ्लाइट शनिवार को एक बार फिर से रद्द कर दी गई। लगातार फ्लाइट कैंसल होने के चलते अब कोई भी कुछ बताने से बच रहा है। अधिकारी फ्लाइट रद्द होने का कोई कारण नहीं बता रहे है। हिंडन से पिथौरागढ़ के बीच उड़ने वाले नौ सीटर विमान को पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच भी उड़ाया जाता है। दो दिन पहले देहरादून में विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे विमान देहरादून एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। शनिवार को भी मौसम खराब और तकनीकी समस्या के चलते यह उड़ान नहीं भर सका। पिथौरागढ़ से आने वाली और हिंडन से पिथौरागढ़ जाने वाली फ्लाइट शनिवार को रद्द रही। पिछले एक सप्ताह में तीन बार उड़ान रद्द हो चुकी है। लगातार फ्लाइट रद्द होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि आए दिन फ्लाइट रद होने से दिक्कत बढ़ रही है। शुरू में उन्हें लगा था कि पिथौरागढ़ का 16-17 घंटे का सफर आसानी से हो जाएगा, लेकिन दिक्कत लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें