फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही उड़ान हुई सवा घंटे लेट, 1:15 पर भरी गई उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
- एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा पहली बार उड़ान थी इसलिए रखा कुछ देर होल्ड
विज्ञापन

- 12:30 की जगह 1:40 पर आई पिथौरागढ़ से फ्लाइट
- जाने वाली फ्लाइट ने 2:15 पर भरी उड़ान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से शुक्रवार को शुरू हुई विमान सेवा की पहली ही फ्लाइट लेट हो गई। सवा घंटे देरी से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पिथौरागढ़ के लिए पहली उड़ान भरी गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिथौरागढ़ से 12:30 बजे आने वाली फ्लाइट 1:40 पर एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ से आए यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर गाजियाबाद-पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने पिथौरागढ़ जाने वाले पैसेंजर्स को विमान के टिकट अपने हाथों से थमाया। पहली फ्लाइट से सफर कर इतिहास में दर्ज होने की खुशी सभी यात्रियों के चेहरे पर थी। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ जाने वाली पहली यात्री में शामिल रीना हुसैन बनी जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, हाल ही में अपना बिजनेस शुरू किया है और उसी सिलसिले में वह पिथौरागढ़ गई।
विज्ञापन

उड़ान के लिए 11:30 से हवाई अड्डे पर आने लगे थे लोग
हिंडन एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने का समय दोपहर एक बजे था। करीब एक घंटे पहले सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर पहुंच कर चेक इन कराना था। ऐसे में यात्रियों के एयरपोर्ट पर पहुंचने का सिलसिला 11:30 से शुरू हो गया था। पहली बार पिथौरागढ़ के लिए गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले सभी यात्री दिल्ली निवासी थे।
विज्ञापन

बोलीं डायरेक्टर
फ्लाइट लेट होने की वजह लो विजिविलिटी तो थी ही साथ ही पहली बार उड़ान होने की वजह से भी उड़ान होल्ड रखी गई थी। आगे से ऐसा नहीं होगा, अब ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। सभी फ्लाइट नियमित समय पर ही उड़ान भरेंगी।
शोभा भारद्वाज, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें