पिता की हत्या के मामले की पैरवी कर रहे युवक को धमकी
लोनी। कोतवालपुर गांव में 6 महीने पहले बदमाशों द्वारा श्योराज सिंह की हुई हत्या के मामले की पैरवी कर रहे उनके बेटे विनोद कसाना को शनिवार रात मेसेंजर पर धमकी मिली है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।