फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से डाक सेवक की नौकरी पाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से डाक सेवक की नौकरी पाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरएसएम (रेलवे मेल सर्विस) में ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी पाने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने जिला वैशाली, बिहार के गांव सुल्तानपुर निवासी सन्नी पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे मेल सर्विस गाजियाबाद डिवीजन के एसआरओ (सब रिकॉर्ड ऑफिसर) रामेश्वर दयाल शर्मा ने दिसंबर 2020 में नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों रेलवे मेल सर्विस में भर्तियां निकाली थीं। ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए वैशाली बिहार निवासी सन्नी पासवान ने आवेदन किया था। उसका चयन उपरोक्त पद के लिए कर लिया गया, लेकिन दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद उसकी मार्कशीट जाली निकली। संबंधित प्रमाणपत्र के विभाग की रिपोर्ट के बाद आवेदक के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया गया। नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। लिहाजा उसे बिहार से गिरफ्तार कर उसे सीजेएम वैशाली एट हाजीपुर के समक्ष पेश कर 24 घंटे का ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। नगर कोतवाल का कहना है कि उसने फर्जी मार्कशीट के जरिये नौकरी पाई थी। उसे गाजियाबाद लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें