फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगरी दोस्त ने फर्जीवाड़ा कर निकाला लोन, ८ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगरी दोस्त ने फर्जीवाड़ा कर निकाला लोन, 8 पर एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिगरी दोस्त ने ही ठेकेदार के साथ फर्जीवाड़ा कर उसके नाम पर 7.50 लाख का लोन निकाल लिया और सत्यापन के नाम पर लिए ब्लैंक चेक से भी 5 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से किश्त जमा करने की कॉल आने पर पीड़ित को फर्जीवाड़े का पता चला। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कविनगर पुलिस ने आरोपी दोस्त व एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कविनगर थानाक्षेत्र के विवेकानंदपुरम निवासी रिकेंद्र सिंह के मुताबिक वह ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बैंक में खाता खुलवाने के लिए दोस्त रिंकल गौतम निवासी बम्हैटा से संपर्क किया। उसके कहने पर उन्होंने 20 अप्रैल 2018 को अपने दस्तावेज व दो फोटो उसे दे दिए, लेकिन कभी भी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बैंक नहीं गए। रिकेंद्र का आरोप है कि रिंकल ने अपने अन्य दोस्तों व एचडीएफसी बैंक के मैनेजर से साठगांठ की और 20 मई 2018 को इंदिरापुरम-5 वैभव खंड की एचडीएफसी ब्रांच में उनके स्थान पर किसी और का फोटो लगाकर उनके नाम से खाता खुलवा दिया और चेकबुक, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड भी प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

साढ़े 7 लाख का लोन कराया, चेक से 4.90 लाख निकाले
आरोप है कि रिंकल ने उनके खाते पर साढ़े 7 लाख रुपये का लोन कराकर चेक बुक, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से रकम निकाल ली। इतना ही नहीं, बैंक में सत्यापन की बात कहकर उनके खाते का हस्ताक्षरयुक्त चेक ले लिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खाली चेक पर सिर्फ हस्ताक्षर किए थे, लेकिन रिंकल ने उसमें 4.90 लाख रुपये की रकम भरकर अपने दोस्त किरन गिरि को दे दिए और उसने रकम प्राप्त कर ली।
बैंक से फोन आने पर पता चला फर्जीवाड़ा
लोन की किश्त जमा कराने के लिए बैंक से कर्मचारी का फोन आने पर रिकेंद्र को फर्जीवाड़े का पता चला। दोस्त से पूछने पर उसने लोन लेने की बात स्वीकार कर ली और 2.40 लाख का चेक देकर लोन की सारी राशि जमा कराने का आश्वासन दिया। लेकिन आज तक न तो लोन की रकम लौटाई और न ही किश्त जमा की। रिकेंद्र का कहना है कि पुलिस में शिकायत न होने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कविनगर एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिंकल गौतम निवासी बम्हैटा व हाल निवासी महेंद्रा एनक्लेव, राकेश निवासी गोविंदपुरम, लवकेश निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी टीला शहवाजपुर लोनी, धीरज गोस्वामी निवासी बम्हैटा, इंदिरापुरम-5 वैभव खंड स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी के अलावा मुकेश, कर्णवीर व रवि के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें