साल के अंत में विदा हो जाएगा मिग-27 लड़ाकू विमान
गाजियाबाद। भारतीय वायुसेना को साढ़े तीन दशक तक अपनी सेवा देने वाला मिग-27 लड़ाकू विमान दिसंबर में विदा हो जाएगा। 35 साल तक लगातार सेवा देने वाले मिग-27 को भारतीय वायु सेना ने रिटायर करने का निर्णय लिया है। वायु सेना ने अपने इस हीरो को 87वें एयरफोर्स डे पर गर्मजोशी के साथ विदाई दी। एयर शो में सूर्यकिरण टीम ने आसमान में मिग-27 विमान की आकृति बनाकर उसकी वायुसेना की सेवाओं को याद किया। सूर्यकिरण की ओर से बनाई गई आकृति के बाद लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। मिग-27 विमान भारतीय वायुसेना में 1986 में शामिल हुआ था। इसके बाद कई बड़े ऑपरेशन में मिग-27 विमानों ने हिस्सा लिया। मिग-27 को वायुसेना में बहादुर के नाम से जाना जाता है। दूसरी ओर सूर्यकिरण टीम ने बालाकोट स्ट्राइक के हीरो मिराज लड़ाकू की आकृति बनाकर उसके सेल्यूट किया।