फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर तक घूरने पर किशोरी ने मौसा को कराया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देर तक घूरा तो किशोरी ने मौसा को कराया गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी ने कानून का हवाला देते हुए अपने मौसा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मौसा उसे काफी देर तक घूरता रहा। उसकी नीयत ठीक नहीं लग रही थी। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली महिला का पति संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बाद में पता चला कि पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद कुछ समय पहले वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को लेकर भाटिया मोड़ निवासी अपने रिश्ते के बहनोई अनिल कुमार के पास आकर रहने लगी थी। महिला की नाबालिग बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बुलाकर बखेड़ा कर दिया। उसका कहना था कि उसका मौसा अनिल उसे ताकता रहता है। बृहस्पतिवार को भी वह काफी देर तक उसे घूरता रहा। आरोपी ने किशोरी को गलतफहमी होने की बात कही, पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता जिद पर अड़ गई। पीड़िता ने कहा कि उसने अखबार में पढ़ा था कि 14 सेकेंड से अधिक तक किसी लड़की या महिला को घूरना छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। उसका मौसा तो उसे काफी देर तक ताकता रहा। ऐसे में मुकदमा लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतराज होने पर छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है घूरना
वरिष्ठ क्रिमिनिल एडवोकेट अनिल बख्शी का कहना है कि कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति किसी महिला या लड़की को 14 सेकेंड या उसे अधिक समय तक घूरता है तो वह छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। बशर्ते कि घूरने से महिला या लड़की को ऐतराज हो। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किशोरी की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसके मौसा अनिल को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें