रास्ते में अनजान हमले से बचा सकती है सतर्कता
गाजियाबाद। रास्ते में अकेले जा रहे हो तो लड़कियों को ज्यादा अलर्ट रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे में आप किसी हमले या छेड़छाड़ से आसानी बचाव कर सकती है। सतर्कता आपको किसी बड़ी घटना से बचा सकता है। रास्ते में सामने देखने के साथ आसपास का ध्यान भी रखना चाहिए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रजापुर में अपराजिता के तहत हुए कार्यक्रम में जूडो कराटों के विशेषज्ञ संतोष कुमार एवं पूनम रावत ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्कूल, ट्यूशन या बाजार आते-जाते समय ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि सतर्कता के कारण छेड़छाड़, लूट या हमले की घटना से निपटने में आसानी होगी। अगर पहले से ही खुद को अलर्ट मोड में रखेंगे तो सामने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को धारदार हथियारों से हमला कर अभ्यास कराया गया। छात्राओं ने अभ्यास किया और खुद को बचाने की कोशिश की। विशेषज्ञ ने कहा कि अगर हमारे अंदर आत्मविश्वास है तो हमें कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रास्ते में आए दिन घटनाएं होती हैं। आरोपी घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इसका बड़ा कारण हैं कि हम लोगों को पता ही नहीं चलता है। हम अलर्ट न होने के कारण सामने वाले व्यक्ति को समझ ही नहीं पाते हैं। रास्ते में कोई छेड़छाड़ करता है या पीछा करता है तो इसकी जानकारी परिवार को जरूर दें। क्योंकि परिवार के लोग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवा सकेंगे। वह पुलिस को जानकारी दें।