फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कलेक्ट्रेट पर सीटू कर्मचारी कल करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित कर्मचारी।
विज्ञापन
सीटू कर्मचारी जिला कलक्ट्रेट पर कल करेंगे धरना- प्रदर्शन
विज्ञापन

साहिबाबाद। झंडापुर स्थित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के कार्यालय पर रविवार को बीटीआर वाड्को एम्पलाइज यूनियन की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कंपनी के खिलाफ आंदोलन को तेज करने के लिए संघर्ष फंड जमा करने का निर्णय लिया। वहीं यूनियन ने एलान किया कि सीटू के बैनर तले 9 फरवरी को जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सीटू के पदाधिकारी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि आमसभा में कंपनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उनका आरोप था कि प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं सुना और फिर समझौते की बात को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अब आंदोलन को लंबा चलाया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारी एक-एक हजार की मदद करके संघर्ष फंड जमा करेंगे। इस दौरान जीएस तिवारी, ब्रिजेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें