फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़ने के मामले में पुलिस और पीड़ित आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों के डर से गांव छोड़कर चली गई पीड़िता
विज्ञापन

गाजियाबाद। दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट के मामले में पीड़िता और पुलिस आमने सामने आ गए हैं। दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार डरा हुआ है। उन्हें लगातार धमकी मिल रही हैं। इसलिए पीड़ित अपना गांव छोड़कर नोएडा चला गया है। वहीं, मसूरी थाना प्रभारी ने मामले को आपसी विवाद बताकर फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों ने एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट की थी। महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। आरोपियों से लगातार धमकी मिल रही थी। इस डर से पीड़िता अपना गांव छोड़कर नोएडा शिफ्ट हो गई। मसूरी थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एक गरीब परिवार को परेशान किया जा रहा है, साथ ही इसमें प्रधान का भी हाथ हैं। शिकायतकर्ता गांव छोड़कर गया और दूर से ही गलत शिकायतें कर रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, इसलिए पीड़ित के साथ उन्हें भी बदनाम कर रही है। प्रधान ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे में पीड़ित ने अपने दो फीट का रास्ता मांगा था। पीड़ित ने कहा कि पुलिस उन्हें गलत बता रही है। वह अपना पुश्तैनी घर छोड़कर नोएडा में हैं। अगर दबंग होते तो उसी गांव में रहते। पुलिस झोपड़ी का मुद्दा उठाकर आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। पीड़िता ने यह तक कहा कि वह अपने घर लौटना चाहती हैं, लेकिन पुलिस उनकी सुरक्षा कराना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें