फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटी कैफियत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी कैफियत एक्सप्रेस, 48 मिनट बाद हुई रवाना
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुरानी दिल्ली से चलकर आजमगढ़ जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस (12226) सोमवार रात गाजियाबाद स्टेशन पर दो हिस्सों में बंट गई। प्लेटफार्म नंबर-2 से ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी दो कोच अलग-अलग हो गए। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को रोककर उसकी कपलिंग को जोड़ा गया। करीब 50 मिनट बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। कपलिंग टूटने से लगे झटके की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

कैफियत एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर सोमवार रात 7:57 बजे पुराना गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर आई थ्ीा। इस ट्रेन का यहां दो मिनट का स्टॉप था। स्टॉपेज के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी कोच संख्या संख्या एस-9 और एस-10 के बीच लगी कपलिंग टूट गई। तेज झटके के साथ ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग टूटते लोको पायलट को इसकी जानकारी मिल गई। प्रेशर पाइप टूट जाने से प्रेशर रिलीज हो गया। झटके से दहशत में आए यात्रियों ने शोर मचा दिया। इसके चलते आरपीएफ, जीआरपी अधिकारी और स्टेशन अधीक्षक भी मौके पर पहुंची। सूचना पर रेलवे का तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचा और कपलिंग को जोड़ा। करीब 48 मिनट बाद रात 8:45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद पूरी ट्रेन की कपलिंग की जांच की गई और इसके बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें