फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात लेकर जा रहे दूल्हे को थाने में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात लेकर जा रहे दूल्हे को थाने में बैठाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के कालकागढ़ी से रविवार को बरात लेकर जा रहे दूल्हे और उसके पिता को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। दोनों पर आरोप है कि एक जगह शादी तय होने के बाद बिना बताए दूसरी जगह फिक्स कर शादी फिक्स कर ली थी। दूल्हा बिना बताए भी दूसरे स्थान पर बरात लेकर जा रहा था। पहली लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है। पुलिस ने कहा है कि बरात तभी लेकर जाएंगे, जब पहली लड़की केपरिवार केसमझौता कर लेंगे। पुलिस ने घुड़चढ़ी रुकवा दी है।
सिहानीगेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कालकागढ़ी निवासी युवक की शादी एक साल पहले बुलंदशहर निवासी लड़की से तय हुई थी। दूल्हा बरात लेकर बुलंदशहर पहुंच गया था। वहां किसी ने प्रशासन को सूचना दी कि नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो लड़की नाबालिग निकली। शादी का रुकवा दिया था। लड़का बिना दुल्हन के ही लौट आया था। तय हुआ कि जब लड़की बालिग हो जाएगी तब शादी की जाएगी। पहली लड़की केपिता ने रविवार को सिहानीगेट थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनकी लड़की अब बालिग हो चुकी है, लेकिन दूल्हे व उसके पिता ने उस लड़की और उसके पिता को सूचना दिए बिना दूसरी जगह शादी तय कर ली और रविवार को बरात निकालने की तैयारी करने लगे। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को लेकर हो चुका है लेनदेन
पुलिस ने बताया कि दूल्हे और पहली लड़की के पिता के बीच लेनदेन भी हो चुका है। शादी के लिए काफी पैसा भी खर्च किया जा चुका है। उसके बाद भी वह दूल्हे और उसके पिता ने चुपचाप दूसरी जगह शादी तय कर ली। पुलिस ने बताया कि पहली शादी बुलंदशहर से तय हुई थी। अब आरोपी खुर्जा में बरात लेकर जा रहे थे। जिस लड़की से खुर्जा में शादी करने के लिए जा रहे थे। उनको भी पहली शादी के तय होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें