फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व पल्स मीटर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व पल्स मीटर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कालाबाजारी के गोरखधंधे से जुड़े आरोपी कोरोना संक्रमण से जान बचाने की जद्दोजहद में लगे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कविनगर पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पल्स मीटर की कालाबाजारी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिल्ली निवासी दीपांश कादयान, यश और उत्कर्ष हैं। जिनके कब्जे से तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 10 ऑक्सीजन पल्स मीटर और कार बरामद हुई है।
सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र के मुताबिक कविनगर पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कार सवार कुछ लोग ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पल्स मीटर की कालाबाजारी के लिए शास्त्रीनगर इलाके में घूम रहे हैं। इस आधार पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच राज गैस चौपला पर एक कार आती दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसमें तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 10 ऑक्सीजन पल्स मीटर बरामद हुए। उपकरणों के बारे में पूछने पर कार सवार तीनों लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से सस्ते दामों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पल्स मीटर खरीदते हैं और गाजियाबाद व आसपास के जिलों में जरूरतमंदों को मुंहमांगे दामों में बेचते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजापुरी उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी दीपांश कादयान, द्वारका दिल्ली निवासी यश और उत्कर्ष के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख में कंसंट्रेटर और 4 हजार में पल्स मीटर
कवि नगर एसएचओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से बरामद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत 40 हजार रुपये और पल्स मीटर की कीमत करीब एक हजार रुपये है। लेकिन आरोपी एक लाख रुपए तक में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेच रहे थे, जबकि पल्स मीटर की कीमत चार हजार रुपए वसूल रहे थे। आरोपी 30 से अधिक जरूरतमंदों को उपकरणों की सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें