फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की करनी और कथनी में अंतर - बाजवा

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे किसान । - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
सरकार की कथनी और करनी में अंतर : जगतार सिंह बाजवा
विज्ञापन

साहिबाबाद। पीएम और किसानों के बीच एक फोन कॉल की दूरी को किसान आंदोलन के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कथनी और करनी में फर्क बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ सदन या मीडिया में किसानों से बातचीत के लिए कह रही है। वार्ता के लिए न तो तारीख तय की है और न ही जगह बताई गई है। बाजवा ने आरोप लगाया कि देश के किसानों का उपहास उड़ाया जा रहा है।
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि शुक्रवार को उधमसिंह नगर से हजारों किसानों का जत्था यूपी गेट आएगा। आंदोलन में जान गंवाने वाले युवा किसान की याद में उधम सिंह नगर के किसान एकत्रित होकर सुबह 11 बजे रैली निकालकर यूपी गेट के लिए कूच करेंगे। उन सभी के लिए आंदोलन स्थल पर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दौर की बैठक में भी सरकार नहीं समझी कानून में कालापन
जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार के साथ किसान कमेटी की 11 दौर की बैठक हो चुकी है। मगर अभी तक सरकार को मालूम नहीं हुआ कि कानूनों में क्या काला है। जबकि सरकार खुद 15 में से 12 प्वाइंट पर संशोधन करने को तैयार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मसले पर लापरवाह और संवेदनशील हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें