फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने ट्यूशन जा रही छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों ने टयूशन जा रही छात्रा से की छेड़छाड़ संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। बाइक सवार दो मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसते टयूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गये। पुलिस से पीडि़ता के परिजनों ने गुहार लगाई है। एक कॉलोनी निवासी युवती बीकॉम फाइनल की छात्रा है। वह गाजियाबाद के कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा पैदल ही टयूशन पढऩे के लिए पैदल ही कोचिंग सेंटर जा रही थी। आरोप है कि बीच कॉलोनी के बीच रास्ते में छात्रा पहुंची तो बाइक सवार दो मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और अश्लील फब्तियां कसते छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें