मकान का ताला तोडक़र नकदी, जेवरी व अन्य सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। राधेश्याम विहार कॉलोनी में बुधवार रात चोर एक मकान का ताला तोडक़र नकदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। पुलिस से पीडि़त परिवार ने गुहार लगाई है।
राधेश्याम विहार कॉलोनी में विकास कुमार किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। वह गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। बताया कि बुधवार को परिवार के साथ बिजनौर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। बृहस्पतिवार सुबह परिवार लौटा तो देखा मकान के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है, अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। विकास ने बताया कि चोर मकान का ताला तोडक़र अलमारी में रखे 35 हजार रुपये, करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर, बैटरा, इंवेटर, लैपटॉप, सिलेंडर, कीमती कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच क रही है।
-----------
हरभजन सिंह