फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गौड़ बिज पार्क के आफिस के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो लैपटॉप चोरी कर ले गए। पीडि़त हरियाणा के जमुना नगर से यहां पर पत्नी के साथ संपत्ति के काम से आए थे। पीडि़त की ओर से इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हरियाणा के जमुना नगर में राहुल भोला परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह पत्नी के साथ यहां गौड़ बिज पार्क के आफिस पर संपत्ति के काम से आए थे।  उन्होंने अपनी कार आफिस के बाहर ही खड़ी की थी। जब वह शाम करीब छह बजे बाहर निकले तो देखा कि कार की खिड़की का शीशा तोड़कर सीट पर रखा बैंग चोरी कर लिया। उन्होंने आसपास जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पीडि़त ने बताया कि बैग में दो लैपटॉप, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर चली गई। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें