फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में शॉपिंग करने जा रही महिला से लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल के पास मॉल जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीडि़ता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। स्मिता शर्मा कृष्णा अपरा गार्डन इंदिरापुरम में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शिप्रा मॉल शॉपिंग करने के लिए जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स लूट लिया। पीडि़ता ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। वह बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। उन्होंने बताया कि पर्स में मोबाइल, रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज  थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीडि़ता ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें