फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से आकर घरों-दुकानों में चोरी करन वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से वारदात को अंजाम देने के लिए आते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने इंवर्टर, मोबाइल, आईफोन, १२ हजार रुपये, सिलिंडर समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कान्हां कांप्लेक्स के पास से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी अनीस निवासी शहीदनगर और अलताफ निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक हैं। दोनों के पास से पुलिस ने एलईडी टीवी, कार, एक आईफोन, सिलिंडर, १२ हजार रुपये, दो तमंचे आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बंद घरों और दुकानों में रेकी कर कार लगाकर चोरी की वारदात कर फरार हो जाते थे। उन्होंने हाल में दो घटनाओं को करना कबूल किया है। पुलिस चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें