शराब का सेवन करते हुए दो दोस्तों में हुई कहासुनी गोली मारकर की एक दोस्त की हत्या
करनाल
गांव बल्ला में रात को शराब पीकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सड़क पर छोड़ कर घर आ गया गश्त के दौरान पुलिस की सीआईए असंध टीम ने मृतक को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असंध भिजवा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दे गांव बल्ला निवासी चंदू खेती बाड़ी का काम करता था।आरोप है कि वह शनिवार रात को अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पुराने बस स्टैंड पर बैठकर खा पी रहा था। इस दौरान दोस्त टीनू के साथ उसकी कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर टीनू घर गया और घर से बंदूक लाकर अपने दोस्त चंदू पर गोली चला दी। जिसमें एक गोली चंदू के सिर में लगी और दो गोलियां फर्श पर लगी और उसे मृत अवस्था में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।