फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट वसुंधरा के विभिन्न इलाकों में आठ घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट ः खबर में फोटो अच्छे हैं, इस खबर को जगह दें अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट वसुंधरा के विभिन्न इलाकों में आठ घंटे बिजली गुल - सेक्टर-7 में अंडरग्राउंड केबल फाल्ट होने से रही दिक्कत - लाइन का फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को लगा ढाई घंटे से ज्यादा समय - सेक्टर-1 द्रोण सोसायटी के लोगों ने किया हंगामा व प्रदर्शन - गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-7 में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने के चलते शुक्रवार को वसुंधरा के विभिन्न इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। सुबह करीब चार बजे बिजली गुल होने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नींद पूरी न होने से थकान और तनाव महसूस करते रहे। बिजली की लगातार बिगड़ी व्यवस्था के बीच द्रोण सोसायटी के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों पर भड़के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अब व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो सब-स्टेशन पर अधिकारियों का घेराव कर उनसे जवाब लिया जाएगा। उधर, विद्युत विभाग ने सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक फाल्ट के चलते बिजली शटडाउन होने की बात कही है। वसुंधरा सेक्टर-1 निवासी संदीप मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे बिजली गुल होने के बाद 15 मिनट में ही नींद टूट गई। गर्मी से परेशान होकर घर के सभी सदस्य उठकर इधर-उधर घूमने लगे। कालोनी में पता करने पर मालूम हुआ कि पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। वसुंधरा सेक्टर-2, 4, 5 और अन्य इलाकों के लोग भी रात में सड़क पर आकर बिजली को चेक करने लगे। आरोप है कि विद्ययुत विभाग को शिकायत करने के लिए कई बार 1912 पर फोन किया। लेकिन फोन उठाने के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। जबकि सुबह छह बजे तक अधिकारियों के अलावा किसी भी स्टाफ का फोन नहीं उठ रहा था। इससे गर्मी के तापमान के साथ लोगों का गुस्सा भी भड़क गया। वसुंधरा सेक्टर-1 में द्रोण अपार्टमेंट के लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने विभाग पर बिजली की अघौषित कटौती के बीच बड़े-बड़े बिल वसूलने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप यह भी है कि बिल में अलग-अलग यूजर चार्ज लेकर उपभोक्ताओं की जेब ढीली की जा रही है । प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार ममगई ने चेतावनी दी कि यदि अब बिजली व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ अधिकारियों का घेराव का जवाब मांगा जाएगा। इस बीच हरिओम शर्मा, सुनील, रोहित, दिवाकर, अनिल, राजकिशोर, विकास और रमेश आदि लोग मौजूद रहे। क्या वजह है बिजली के फाल्ट की ः विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि वसुंधरा में अंडरग्राउंड लाइन में मानसून के दौरान बारिश का पानी भर जाता है। इससे अर्थिंग के कारण या तार स्पार्क होने की वजह से फाल्ट हो जाते हैं। इसी तरह सर्दी के मौसम में बिजली के तार सख्त हो जाते हैं। जबकि गर्मी के तापमान से तारों की लेबलिंग लचीली होने की वजह से चह लटकने लगते हैं। इससे नेगेटिव और पॉजिटिव तार आपस में चिकपने की संभावना ज्यादा बनी रहती है। तीसरा प्वाइंट है कि, ट्रांसफार्मरों पर सर्दी के मौसम में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे और अन्य उपकरणों का लोड नहीं होता। जबकि गर्मी में केबल, ट्रांसफार्मर और फीडर पर लोड अधिक होने की वजह से दिक्कत ज्यादा बनी रहती है। हालांकि, दो-तीन महीने विभाग की तरफ से बिजली उपकरणों का मेंटनेंस कार्य किया गया था। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में लोकल फाल्ट से दिक्कत न हो। मगर अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। परिचर्चा ः - बिजली की समस्या काफी ज्यादा होने लगी है। सुबह चार बजे बिजली जाने के बाद दोपहर सवा 12 बजे लाइट मिली। इससे सुबह में पानी भी नहींं भर सके। प्रदेश सरकार के दावों को विभाग के अधिकारी फेल साबित कर रहे हैं। संदीप मिश्रा - वसुंधरा और अन्य जगहों पर बिजली कटौती कोई नई बात नहीं है। अब तो हम लोग इसके आदी हो चुके हैं। लेकिन बिजली की अघोषित कटौती से हम लोगों को जितना नुकसान होता है। उसकी भरपाई दूसरी जगह नहीं हो सकती। ऑनलाइन बच्चों की क्लास छूट जाती है तो ऑफिस का काम ठप हो जाता है। शेखर त्यागी - बिजली की समस्या एक दिन की नहीं है। आए दिन विभाग का यह काम रह गया है। लोगों को 43 डिग्री तापमान के बीच भी बिजली नहीं मिल रही तो प्रदेश सरकार के मैनिफेस्टो में किए 24 घंटे आपूर्ति के वायदे बेकार हैं। एनसीआर में बिजली की हालत काफी बेकार है। मनोज भारद्वाज - सबसे बड़ी दिक्कत बिजली कट के बाद अधिकारी फोन नहीं उठाते। उपभोक्ता फोन मिलाकर परेशान हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों को जवाब देने में क्या दिक्कत है, यह समझ नहीं आता। आठ घंटे की कटौती से बच्चों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। एसपी त्यागी अधिकारी का बयान ः वसुंधरा सेक्टर-7 में इंदिरापुरम थाने के सामने अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया था। उसे ठीक करने में करीब पांच छह घंटे का समय लग गया था। दोपहर 12 बजे तक सभी इलाकों में बिजली सप्लाई चालू कर दी थी। वाईपी शर्मा, एसडीओ ----------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें