भाजपा पार्षद ने सेंट्रल पार्क में किया पौधरोपण
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कौशांबी के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को भाजपा पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस बीच स्थानीय आरडब्ल्यूए और समाजसेवियों ने लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पार्षद ने नगर निगम की तरफ से भी पौधरोपण के लिए मदद दिलाने का भरोसा दिया।
पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि सेंट्रल पार्क में लगभग 150 पौधे लगाकर वहां हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। इससे पहले बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस बीच शोभा रानी बरनवाल, अवधेश कटिहार राजेंद्र गोयल व अन्य लोग मौजूद रहे।
----------------------------
सुमित कुमार