मुरादनगर काकड़ा गांव में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
राशन डीलर पर कम राशन देने व अभद्रता का आरोप, हंगामा प्रदर्शन
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन किया। आरोप है कि डीलर कम राशन देता और अभद्रता भी करता है। पीएम, सीएम को ग्रामीणों को शिकायती पत्र भेजा है।
काकड़ा गांव के मोनू, मोहित, सोनू, सत्यप्रकाश, सचिन, शिवम, धु्रव आदि का आरोप है कि राशन डीलर गरीब व जरूरतमंद लोगों को कम राशन देता है। विरोध करने पर डीलर अभद्रता कर राशन कार्ड निरस्त करने की धमकी देता है। गांव की आबादी करीब तीन हजार है। बुधवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर राशन डीलर की मनमानी के विरोध में हंगामा कर प्रदर्शन किया। बताया कि 25 वर्ष से डीलर कम राशन देता आ रहा है। आरोप है कि जिलास्तर पर कई बार शिकायत के बाद भी डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीएम, सीएम व जिलास्तर के अधिकारियों को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र भेजा है।
----------
हरभजन सिंह