पूर्व सरपंच रामकला जांगड़ा का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
जुलाना। मालवी गांव के पूर्व सरपंच रामकला जांगड़ा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
जीआरपी के अनुसार जुलाना क्षेत्र के गांव मालवी के निवर्तमान सरपंच रामकोला जांगड़ा ने बुधवार को सुबह जुलाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना उन्हें मिली तो वे मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पकता नहीं चल पाया है।